IASbaba's Flagship Course: Integrated Learning Programme (ILP) - 2024  Read Details

Published on Jun 10, 2020
INTEGRATED REVISION PLAN (IRP) 2020
IASBABA का इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 - [10th June, 2020] Day 1
हाल ही में UPSC द्वारा COVID-19 को देखते हुए प्रारंभिक परीक्षा-2020 के लिए नई तिथि 4 अक्टूबर, 2020 की घोषणा की गयी है। ऐसे में इन 100 दिनों का सदुपयोग सही दिशा में करना अति महत्त्वपूर्ण हो गया है। इसको देखते हुए IASBABA टीम द्वारा इष्टतम लाभ प्राप्त करने के लिए 10 जून 2020 से इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान-2020 लांच किया गया है, जिससे एक बार पुनः परीक्षा से संबंधित संपूर्ण पाठ्यक्रम का समुचित रिवीज़न किया जा सके।   इंटीग्रेटेड रिवीज़न प्लान (IRP) 2020 के महत्वपूर्ण तथ्य:
  • IRP 2020 एक निःशुल्क पहल है, जिसे आपको अगले 100 दिनों के लिए केंद्रित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है!
  • कार्यक्रम 10 जून 2020 से आरंभ होगा। यह सप्ताह में 6 दिन चलेगा। रविवार को अवकाश होगा - आप इस समय का उपयोग रिवीज़न और वैकल्पिक विषय के लिए कर सकते हैं।
  • इसमें आपकी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों की तैयारी शामिल हैं।
  • प्रतिदिन आधार पर - प्रारंभिक परीक्षा - 5 करंट अफेयर्स संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न, 10 स्टेटिक भाग जैसे इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र एवं पर्यावरण आदि संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • प्रतिदिन आधार पर - मुख्य परीक्षा - TLP - 3 प्रश्न मुख्य परीक्षा संबंधी GS1, GS2, GS3 को कवर करते हुए पोस्ट किया जाएगा। इन 3 प्रश्नों में से 2 स्टेटिक भाग से और 1 करंट अफेयर्स से होंगे।
  • GS 4 (नीतिशास्त्र) और निबंध पर विशेष जोर - प्रत्येक सप्ताह (शुक्रवार को) 3 प्रश्न पोस्ट किए जाएंगे। इसमें 2 नैतिकता सिद्धांत एवं 1 प्रश्न केस स्टडी पर आधारित होंगे।
  • प्रत्येक शनिवार को 4 निबंध दिए जाएंगे (इसमें 2 सामान्य थीम आधारित और 2 दार्शनिक विषय पर आधारित होंगे)
  • हिंदी माध्यम में प्रश्न शाम 5 बजे (5 PM) अपलोड किए जाएंगे।

पहल के बारे में अधिक जानने के लिए -> CLICK HERE

SCHEDULE/DETAILED PLAN – > CLICK HERE
Do remember that, “the difference between Ordinary and  EXTRA-Ordinary is PRACTICE!!”

IASbaba's Daily Static Quiz - HISTORY


Q.1) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
  1. हड़प्पा सभ्यता नाम इसलिए पड़ा क्योंकि हड़प्पा, सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल है।
  2. हड़प्पाई सील कार्नेलियन (Carnelian) से बनी हुई है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही नहीं है / हैं?
  1. केवल
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.2) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
  1. मोहनजोदड़ो में पाया गया गढ़/ दुर्ग (Citadel), निचले नगर की तुलना में बहुत बड़ा है।
  2. दुर्ग को दीवारों से घेरा गया है, जबकि निचला नगर खुला हुआ है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?
  1. केवल 1
  2.  केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.3) बौद्ध स्तूप के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
  1. स्तूप की संरचना में, अंड हर्मिका के ऊपर स्थित था।
  2. यष्टि (Yashti) एक बालकनी जैसी संरचना है जो देवताओं के निवास का प्रतिनिधित्व करती है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?
  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.4) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
  1. बौद्ध मूर्तिकला में, खाली स्थान (empty Seat) महापरिनिर्वाण का प्रतिनिधित्व करने के लिए था।
  2. प्रतीक चक्र (Wheel) बुद्ध के प्रथम उपदेश को दर्शाता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही नहीं है / हैं?
  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.5) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
  1. थोटलकोंडा का महास्तूप मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है।
  2. धामेख स्तूप गुजरात राज्य में स्थित है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?
  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.6) निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
  1. भारत में शिलाकृत मंदिर पल्लवों द्वारा प्रस्तुत किए गए थे।
  2. पंचपांडव रथ मंदिर पांच अलग-अलग शैलियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एकाश्म मंदिर हैं।
  3. महेंद्रवर्मन प्रथम पल्लवों के मध्य शिला-कृत वास्तुकला के लिए अग्रणी थे।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही नहीं है / हैं?
  1. केवल 2 और 3
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 2
  4. कोई नहीं

Q.7) नागर शैली मंदिर और द्रविड़ शैली मंदिर के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें?
  1. नागर मंदिरों में गर्भगृह होते हैं जबकि द्रविड़ मंदिरों नहीं होते हैं।
  2. नागर और द्रविड़, दोनों मंदिरों में मंडप पाए जाते हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?
  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.8) भारतीय-इस्लामी वास्तुकला के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
  1. मुस्लिम वास्तुकला किसी भी सतह पर किसी भी जीवित रूपों की प्रतिकृति को प्रतिबंधित करती है।
  2. कुतुब मीनार का निर्माण कुतुब-उद-दीन ऐबक, इल्तुतमिश और फिरोजशाह तुगलक द्वारा किया गया है
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही नहीं है / हैं?
  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.9) निम्नलिखित में से कौन से युग्म सही ढंग से सुमेलित हैं:                  मंदिर                   :            स्थान
  1. दिलवाड़ा मंदिर         :         उत्तराखंड
  2. तुंगनाथ मंदिर           :          राजस्थान
  3. महाबलीपुरम मंदिर   :          तमिलनाडु
  4. मुंडेश्वरी देवी मंदिर    :            बिहार
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:
  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3 और 4
  4. उपरोक्त सभी

Q.10) वास्तुकला की वेसर शैली के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
  1. यह 'नागर' और 'द्रविड़' शैलियों का संयोजन है।
  2. बेलूर और हलेबिड में होयसल मंदिर, वेसर शैली के उदाहरण हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है / हैं?
  1. केवल 1
  2. केवल
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

IASbaba's Daily Current Affairs Quiz


Q.11) 'चैलेंजर डीप' (Challenger Deep) के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
  1. यह पश्चिमी अटलांटिक महासागर में स्थित है।
  2. यह महासागर की औसत गहराई से लगभग तीन गुना अधिक गहरा है।
सही कथनों का चयन करें
  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.12) 'पर्माफ्रॉस्ट' (Permafrost) के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
  1. पर्माफ्रॉस्ट स्वयं हमेशा जमे हुए होते हैं, जबकि सतही परत जो इसे कवर करती है, उन्हें जमे हुए होने की आवश्यकता नहीं होती है।
  2. पर्माफ्रॉस्ट का पिघलना ग्रीनहाउस गैसों को जारी कर सकता है।
सही कथनों का चयन करें
  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.13) ‘सेरोटोनिन' (Serotonin) निम्न में पाया जाता है
  1. जठरांत्र संबंधी मार्ग (Gastrointestinal tract -GI tract)
  2. केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (Central nervous system- CNS)
  3. रक्त प्लेटलेट्स (Blood platelets)
सही कूट का चयन करें:
  1. 1 और 2
  2. 2 और 3
  3. 1 और 3
  4. उपरोक्त सभी

Q.14) 'क्रिप्टो-जैकिंग' (Crypto-jacking) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है।
  1. यह क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग में साइबर अपराधियों द्वारा आपके कंप्यूटर और उपकरणों का अनधिकृत उपयोग है।
  2. क्रिप्टो-जैकिंग स्क्रिप्ट पीड़ित के डेटा का उपयोग नहीं करते हैं लेकिन पीड़ित के सीपीयू के संसाधनों को समाप्त कर देते हैं, जो सिस्टम को धीमा कर देता है।
सही कथनों का चयन करें
  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q.15) ‘टोसीलिज़ुमैब’ (Tocilizumab), एक दवा है, जिसका COVID-19 के गंभीर रोगियों के इलाज में उपयोग बढ़ा है। इसका मूल रूप से किसके इलाज के लिए उपयोग किया जाता रहा है
  1. मलेरिया
  2. हेपेटाइटिस बी और सी
  3. रूमेटाइड गठिया (Rheumatoid arthritis)
  4. जीका और इबोला वायरस
 
उत्तर डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें
 - Click Here